फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बालिका के साथ गैंगरेप

Mon, 05 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा पांच की एक छात्रा के साथ गांव के तीन युवकों द्वारा स्कूल में गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। रात को सूचना मिलते ही तीनों युवकों में से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लेकिन अभी तक तहरीर न मिलने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो पाई है। लोगों में चर्चा रहा कि मामले को दबाने का प्रयास चल रहा है। 
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम कक्षा पांच की एक छात्रा दूकान से चीनी आदि खरीदकर पगंडडी से अपने घर वापस जा रही थी। तभी गांव के तीन युवक उसको जबरिया खेत के रास्ते गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में ले गए और वहां गैंगरेप किया। किसी तरह छात्रा दरिंदों के चंगुल से खुद को मुक्त कराकर घर पर आपबीती बताई।

इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपी युवकों में से दो युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि एक फरार है। लोगों की मानें तो पुलिस से मिलकर कुछ लोग मामले की लीपापोती में जुटी है। इस संबंध में सीओ सिटी केसी सिंह ने कहा कि मामला अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह का कोई मामला है तो पीड़ित पक्ष के तहरीर के मुताबिक आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें