फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने वृद्ध को मारी गोली

Mon, 25 Apr 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
अपराधियों से ही अपराधों के बारे में जानने की मुहिम - फोटो : gettyimages
विज्ञापन
कसबा के वार्ड नंबर 10 में एक वृद्ध को रविवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों की मदद से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां  स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नं 10 निवासी हृदय नारायण यादव उर्फ छठ्ठू यादव (60) प्रतिदिन की भांति रविवार की शाम वार्ड में स्थित शिव मंदिर पर पूजा करने गया था, जहां रात्रि करीब नौ बजे जितेंद्र सिंह के घर से कुछ दूरी पर किसी ने हृदय नारायण को गोली मार दी।

गोली की आवाज सुन  आस-पास के लोग गोली चलने की दिशा में दौड़े। देखा हृदय नारायण खून से लथपथ होकर छटपटा रहे थे। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस एवं उनके घर वालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग  से घायल हो जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने  वाराणसी रेफर कर दिया। इस बाबत बांसडीह सीओ लच्छीराम यादव ने बताया कि  पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज  कर कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें