बलिया क्षेत्र के महुआ मोड़ के समीप सोमवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सायकल सवार एटीएम गार्ड को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के वक्त सामने से आ रहा एक वाहन की लाइट पड़ते ही तीनों बाइक सवार बदमाश वहां से भाग निकले।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुँचाया। घायल गार्ड बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर निवासी राधेश्याम (30) कृषि मंडी के पास आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में गार्ड है सोमवार को एटीएम बंद कर सायकल से अपने रिश्तेदारी परवंदापुर जा रहा था।
इसी बीच महुआमोड़ के समीप पहुंचा ही था कि तीन बाइक सवार बदमाशों ने गार्ड को रोक लिया उसकी तलाशी ली। गार्ड के पास से कुछ नहीं मिला तो नाराज बदमाशों ने गार्ड को चाकू मार दिया। तब तक कोतवाली की तरफ से आ रहे वाहन की रोशनी देख बदमाश शहर की तरफ भाग निकले।