फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ महिला की डूबने से मौत

Sun, 12 Jun 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
किशोर के डूब जाने के बाद उसकी तलाश की गई मौके पर मौज्‍ूद ग्रामीण और पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्र में रविवार को कारोधाम पोखरे में डूबने से एक महिला की जहां मौत हो गई वहीं कीनाराम घाट पर स्नान कर रहा पानी में डूब गया। किशोर की तलाश अभी जारी है। दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।    
विज्ञापन

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारोधाम पोखरे में एक महिला का शव रविवार की सुबह  उतराया हुआ मिला। जिसे देखने के मौके पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने महिला की शिनाख्त सरस्वती 55 पत्नी स्व. दुबर गुप्त निवासी पतार थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर के रूप की।   सरस्वती विगत छह महीने से कारो निवासी अपनी पुत्री मंजू देवी के यहां रह रही थी। रविवार की सुबह नहाने के लिए घर से निकली थी। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा मुहल्ला निवासी सागर कुमार (17) रविवार की सुबह अपने मौसा बक्सर निवासी राधेकृष्ण, छोटे भाई नीरज के साथ नगर के कीनाराम घाट पर नहाने गया था।
विज्ञापन
  इसी बीच वह चकोह में फंसकर डूब गया। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिला तो मौसा और भाई ने परिवारीजनों को सूचना, फिर पुलिस को सूचना दी गई। खबर लिखे जाने तक तलाश जारी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें