नकदी और देसी शराब पर किया हाथ साफ
रसड़ा। गोपालपुर मार्ग स्थित संवरा देशी की दुकान से सोमवार की देररात में चोरो ने नगदी समेत 50 हजार रुपये के देशी शराब पर हाथ साफ किया। कोतवाली पुलिस ने नामजद तहरीर पर आवश्यक कार्यवाही में जुटी। संवरा प्रधान प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ सबलू सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया की मेरे देशी शराब की दुकान का सेल्समैन नत्थोपुर निवासी कमलेश चौहान पुत्र जगदीश चौहान प्रतिदिन की तरह दुकान का ताला बंद कर खाना खाने घर आया था। खाना खा कर जाकर देखा तो दुकान का दरवाजा टूटा था। दुकान में से 20 पेटी देशी शराब एवं कैश बाक्स से पांच हजार नगद रुपये गायब थे। तहरीर मिलने पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
ताला तोड़ स्कूल के सामानों पर किया हाथ साफ
दयाछपरा। प्राथमिक विद्यालय टोला गुदरी सिंह, पांडेयपुर ताला तोड़कर रविवार की रात चोरों ने स्कूल में रखे कुर्सी, सिलेंडर, गैस चूल्हा आदि चुरा लिया। चोरी की जानकारी सोमवार को तब हुई जब विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता सिंह स्कूल पर पहुंची। प्रधानाध्यापिका ने इसकी सूचना बैरिया पुलिस को दे दी है।