फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी पर एक लाख 30 हजार रुपये का टिकट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। नगर के मालगोदाम स्थित एक दुकान पर शनिवार की देर शाम छापेमारी कर आरपीएफ ने रेलवे का अवैध तरीके से ई टिकट बनाने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया। आरपीएफ ने दुकानदार के पास से एक लाख 30 हजार 705 रुपये के ई टिकट के साथ ही दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो वाईफाई डिवाइस, सात बैंक पासबुक, एक मोबाइल फ़ोन जब्त किए।
विज्ञापन

दीपावली और छठ पर रेल टिकट के लिए मारामारी मची है। इसी को दलाल भुना रहे हैं। ऐसे में महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल दिल्ली अरुण कुमार, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर राजाराम व मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी ऋषि पांडेय के निर्देशन में रेलवे ई टिकट की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा। बलिया मालगोदाम रोड स्थित दिव्य दर्शन फ़ोटो स्टेट एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर शनिवार को देरशाम प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ अमित कुमार राय के नेतृत्व में छापेमारी की गई। टीम ने दुकान से एक लाख 30 हजार 705 रुपये के रेलवे ई-टिकट जब्त किए। इसके साथ ही मौके से दुकान संचालक प्रिंस वर्मा निवासी नया चौक जापलिनगंज बलिया को गिरफ्तार किया। साथ ही दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो वाईफाई डिवाइस, सात बैंक पासबुक, एक मोबाइल फ़ोन जब्त किए। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई में आईआरसीटीसी के दिल्ली एंटी फ्रॉड सेल से मेल व फ़ोन के माध्यम से मदद ली गई। बताया जाता है कि यह धंधा जिले के कई हिस्सों में चल रहा है। इनके द्वारा प्रतिबंधित रेडमिर्ची आदि सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेलवे तत्काल टिकट को टाइम से कुछ सेकेंड पहले ही कंफर्म टिकट निकाल लिया जा रहा है। इसके चलते आम आदमी को त्योहारों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें