फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बासडीहरोड। थाना क्षेत्र के कुसौरा गांव में बुधवार की शाम एक विवाहिता की जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका की मां जयमुनी के तहरीर पर पति अखिलेश गिरी, ससुर काशी पर्वत, सास तारा देवी, देवर विनोद पर्वत, देवरानी बुचिया देवी के विरुद्ध दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगरा थाना क्षेत्र के खैरा निवासी रीता देवी (25) का विवाह दो-तीन साल पूर्व बासडीहरोड थाना के कुसौरा गांव निवासी अखिलेश गिरी के साथ हुई थी। मृतका के मां का आरोप है कि दहेज के लिए मेरी पुत्री का उत्पीड़न किया जाता था। मेरी पुत्री को बुधवार को दहेज लोभियों ने मिट्टी का तेल उड़ेल जला दिया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें