फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट-सर्किट से लगी में छह झोपड़ियां व गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। क्षेत्र के हालपुर गांव में गुरुवार को दोपहर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से छह झोपड़ियां व उसमें रखे गृहस्थी का सामान व नगदी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल व क्षेत्रीय लेखपाल ने जायजा लिया एवं हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव निवासी दिव्यांग अमर साहनी के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते आग बाहर स्थित उनके मड़हे में भी लग गई। आसपास के लोग कुछ कर पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर बगल के शिवमंगल साहनी, बेनी साहनी, धीरू साहनी, जलेसर साहनी, बालेश्वर साहनी की रिहायशी झोपड़ियों को भी अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान दिव्यांग अमर साहनी का सोने-चांदी का गहना, तीन कुंतल गेहूं, ढाई कुंतल चावल, भूसा व कपड़ा जलकर राख हो गया। जबकि शिवमंगल का दो हजार रुपये नगदी व भूसा, कपड़ा तथा जलेश्वर की भैंस हल्की झुलसी गई। इसके अलावा बालेश्वर का पांच हजार रुपये नगद, अनाज, कीमती कपड़ा व भूसा जलकर राख हो गया। घटना के समय दिव्यांग अमर घर के बाहर था। जबकि परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे। वहीं अन्य पीड़ितों का परिवार भी खेत में कार्य करने गया हुआ था। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से घंटे भर मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुुका था। लेखपाल व कोतवाल गगन राज सिंह ने मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें