लालगंज। क्षेत्र के दोकटी दियारे में मुखबिर की सूचना पर दोकटी पुलिस ने भारी मात्रा हरियाणा निर्मित शराब पकड़ा। इसमें 23 पेटियों में रखी 1104 शीशी तथा 96 बोतल व्हिस्की थी। शराब को ट्रैक्टर के इंजन पर रखकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दो भागने में सफल रहे। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी सीज कर दिया है।
दोकटी थाने में तैनात एस आई लव कुमार सिंह को बीती रात गस्त करते समय मुखबीर ने सूचना दी कि टैक्टर पर अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप दोकटी घाट से नाव द्वारा बिहार जाने वाली है। सूचना पर एसआई लव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घाट जाने वाले रास्ते पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में एक ट्रैक्टर का इंजन आता देख पुलिस ने उसे रोका तो उस पर पेटी लदा हुआ था।
इसी बीच पुलिस को देख ट्रैक्टर का चालक तथा एक अन्य व्यक्ति भाग खड़ा हुआ। जबकि ट्रैक्टर पर बैठे दोकटी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर निवासी अरविंद सिंह पुत्र केशव सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया किसी तरह आरोपी के साथ ट्रैक्टर को थाना लाया गया। थाने में पुलिस पेटियों को खोला तो उसमें हरियाणा निर्मित 180 एमएल की कुल 1104 शीशीयां तथा 750 एमएल के कुल 96 बोतल मिले। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 207 एमवी एक्ट तहत चालान कर दिया।