फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता भाई के प्रकरण में क्षुब्ध प्रीति पहुंची एसपी दर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। खो-खो की नेशनल खिलाड़ी और चुनाव में स्वीप कार्यक्रम की ब्रांड अंबेसडर रह चुकी प्रीति गुप्ता ने भाई की गंगा में डूबने के मामले में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में उदासीनता बरत रही है।
विज्ञापन

खो-खो खिलाड़ी प्रीति के पिता मिड्ढी निवासी उमाशंकर गुप्ता ने शहर कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र सोनू मोहल्ले के ही साथी त्रिलोकी और दीपू खरवार के साथ 20 अप्रैल को सुबह नौ बजे एक साथ गया था। उनका बेटा सोनू दूसरे दिन भी घर नहीं लौटा। बाद इसके बारे में दोनों से पूछताछ करने पर कुछ बता भी नहीं बताया और जानमाल की धमकी दी। उन्होेंने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। इस प्रकरण में परिजनों की मानें तो कोतवाली पुलिस ने 21 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।
इसमें एक आरोपी त्रिलोकी घर से फरार मिला जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई। उससे पूछताछ कर छोड़ दिया गया। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई की जगह नरम रुख अख्तियार कर रही है। खो-खो खिलाड़ी और नेशनल कोच प्रीति का आरोप है कि इस मामले में पुलिस की पकड़ से एक आरोपी फरार है जबकि दूसरे आरोपी को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ करके छोड़ दिया। जो पुलिस की उदासीनता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें