फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम के धक्के से अधेड़ महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। किरिहरापुर-इब्राहिमपट्टी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह सड़क के किनारे खड़ी अधेड़ महिला को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार बेल्थरारोड के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के शब्दलपुर निवासी हरि राजभर की पत्नी उर्मिला देवी (50) शुक्रवार की सुबह अपनी बेटी के साथ सड़क की तरफ गईं थीं। वह किरिहरापुर-इब्राहिमपट्टी मार्ग पर फरही पुल के समीप सड़क के किनारे खड़ी थीं कि इसी बीच इब्राहिमपट्टी के तरफ से आ रही तेज रफ्तार से डीसीएम ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस दौरान सड़क के किनारे अधेड महिला उसकी चपेट में आ गई। टक्कर से वह सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। साथ में गई मृतका की बेटी व अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गई। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वाहन चालक अपने वाहन को लेकर भागने में सफल रहा। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को लेकर शब्दलपुर गांव के सामने सड़क पर शव को रख कर किरिहरापुर-इब्राहिमपट्टी मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। सूचना मिलते ही रसड़ा सीओ केपी सिंह सहित आधा दर्जन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने एसडीएम के आने के बाद जाम समाप्त करने पर अड़ गए। घटना के तीन घंटे बाद पहुंचे तहसीलदार डीएन गौतम ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया और मृतक के परिजनों को शासन स्तर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति हरि राजभर की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें