फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट लेने के बाद बदमाशों ने लूटे बाइक, मोबाइल और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरौली। नरहीं थाना के भरौली पुलिस पिकेट से महज 200 मीटर दूर भरौली-रामगढ़ मार्ग पर शनिवार की देरशाम बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक युवक से बाइक, मोबाइल और पैसे लूट लिया। पीड़ित युवक ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध रविवार को नरहीं पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उस तहरीर को बदलवा कर दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शनिवार रात साढ़े नौ बजे उजियार गांव निवासी प्रभाकर पुत्र कपिलमुनी भरौली-रामगढ़ मार्ग पर स्थित बीयर की दुकान से बीयर लेकर लौट रहा था। इसी दौरान एक युवक के लिफ्ट मांगने पर उसने उसे गाड़ी पर बिठा लिया। गाड़ी पर बैठते ही लिफ्ट मांगने वाले युवक ने प्रभाकर का गला दबा दिया। ऐसे में युवक ने बाइक रोक दी। बाइक रुकते ही पास स्थित चारे के खेत में से दो और लोग हथियार लेकर वहां पहुुंच गए। इसके बाद युवक की बाइक, मोबाइल व पैसा लेकर फरार हो गए। पीड़ित प्रभाकर बक्सर में एक एजेंसी में बतौर बाइक मैकेनिक काम करता है। वह किसी ग्राहक की बाइक लेकर आया था। प्रभाकर ने बताया कि बाइक करीब एक माह पुरानी है और उस पर नंबर नहीं लगा है। रात में ही उसने भरौली पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। रविवार को वह थाना पहुंचा और लूट की तहरीर दी तो पुलिस ने तहरीर बदलने को कहा। प्रभाकर की मानें तो पुलिस ने तहरीर में बाइक खड़ी कर लघुशंका करना दर्शाया है। इस बाबत एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर पीड़ित के तहरीर को पुलिस ने बदलवा कर लिया होगा तो जांचकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें