फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पर हमला मामले में चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव से सोमवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने अगरौली (दोपही) के पूर्व प्रधान विजेंद्र दुबे पर छह मई की रात चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल के भतीजा की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के अगरौली (दोपही) निवासी जयप्रकाश दुबे ने पुलिस को तहरीर दी है कि मैं और मेरे चाचा पूर्व प्रधान अगरौली (दोपही) विजेंद्र दुबे छह मई की रात सीताकुंड गांव में वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे चार लोगों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। जिससे चाचा लहुलूहान हो गए। उनका इलाज अब भी जिला अस्पताल में चल रहा है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने उत्तिमापुर (सीताकुंड) निवासी शशि बिंद तिवारी उर्फ छोटे, अनूप तिवारी उर्फ भूटन, राहुल तिवारी तथा रोहित तिवारी पुत्रगण ठाकुर तिवारी के विरुद्ध धारा 326, 352, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें