रेवती। रेवती पुलिस ने बैरिया तहसील के पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव की तहरीर पर दुर्जनपुर निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। बीते रविवार को पूर्ति निरीक्षक ने नामजद तहरीर देकर गाली गलौच के साथ धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था। पूर्ति निरीक्षक ने तहरीर के साथ फोन कॉल की ऑडियो क्लिप भी पुलिस को दी थी। हालांकि मुकदमा दर्ज नहीं होने पर मंगलवार को पूर्ति विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी कि मुकदमा दर्ज नहीं होने पर वह कार्य बहिष्कार करेंगे। डीएम ने इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।