फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर 740 शीशी शराब किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के कोटवारी चट्टी स्थित एक मकान से अवैध रूप से बेचने के लिए रखी गोवा निर्मित शराब को आजमगढ़ की एसएसएफ टीम ने बुधवार को छापेमारी 740 शीशी बरामद किया। साथ ही एक महिला को हिरासत में ले लिया। जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर आजमगढ़ एसएसएफ आबकारी निरीक्षक सुशील कुमार, संजय श्रीवास्तव, जय प्रकाश पांडेय, शशिकांत सिंह, देवानंद, विवेक, केशव आदि कोटवारी चट्टी स्थित एक मकान में छापा मारा। घर से पांच पेटी एवं अनाज रखने वाले ड्रम से गोवा निर्मित 740 बोतल 180 एमएल की शीशी को अपने कब्जे में कर लिया। वहीं मौके पर मौजूद कोटवारी निवासी कमलावती देवी पत्नी स्व. बालक को हिरासत में ले लिया। जबकि एक युवक फरार हो गया। पुलिस ने कलावती एवं रामबाबू राजभर पुत्र स्व. बालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई। आबकारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली की कोटवारी चट्टी के एक मकान में होली पर्व पर शराब बेचने के लिए काफी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है। जिसको छापेमारी कर पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें