फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरात सहित लाखों का सामान चोरों ने उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर चट्टी पर शनिवार की रात दो आभूषण की दूकान और एक कपड़े की दूकान में चोरों ने लाखो के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसकी सूचना पीड़ित दूकानदारों ने थाने को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सिंहाचवर चट्टी पर जय माँ दुर्गे आभूषण की दुकान में नीचे से नकब लगा कर हजारों रुपयो के सोने और चाँदी के जेवर तथा अविनाश ज्वेलर्स की दुकान से मुख्य दरवाजा तोड़ कर हजारों के जेवरात चुरा लिए। इसके बाद राजकुमार यादव के कपड़े की दुकान पर चोरी करने की नियत से पहुचे लेकिन आस पास लोगो की आहट सुनाई देने पर चोर भाग निकले। सुबह में सूचना मिलने पर मौके पर थानाध्यक्ष गड़वार राम सिंह पंहुच कर घंटो तक छानबीन किया। एक ही रात कई दुकानों में चोरी से लोगो और दुकानदारो में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें