फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों में घुसे चोर लाखों के गहने चोरी

Tue, 29 Nov 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामपुर कटराई गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक साथ पांच घरों में घुसकर गहने, नगदी व हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार रामपुर कटराई गांव निवासी पूर्व प्रधान परमात्मा यादव के घर में सोमवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने सो रही उनकी भाई की पत्नी को उसी के कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे कमरे में रखे लाखों रुपये के गहने, नगदी व कपड़े चुरा लिए। इसके बाद बगल के ही काशी नाथ यादव व बृजेश यादव के घर में घुस गए, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। वहां से कुछ दूर गांव के ही चन्दन रजक के घर में घुस  कर एक अटैची में रखे दस हजार नगदी लेकर फरार हो गए।

चंदन के घर का दरवाजा खुला देख पूर्व प्रधान घुरिया देवी ने चंदन को आवाज लगाई और दरवाजे के समीप पहुंच गई तो चोरों ने जाते-जाते घुरिया देवी के कान का टाप्स नोंच लिए। घुरिया देवी का  शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गये। तब तक चोर भाग निकले।  घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें