फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ एक्सप्रेस में लूटपाट के मामले आधा दर्जन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। तीन दिन पहले डाउन सारनाथ एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ हुई लूटपाट एवं मारपीट के मामले में जीआरपी पुलिस दबिश दे रही है। अब तक पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बीते शनिवार की रात रेवती रेलवे स्टेशन के पूरब आउटर सिग्नल के समीप हाकी, डंडा व राड से लैस करीब आधा दर्जन बदमाशों ने डाउन सारनाथ दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में बिहार निवासी आधा दर्जन यात्रियों से मारपीट कर नगदी व कीमती सामानों को लूट लिया था। विरोध करने पर चार यात्रियों को मारपीट कर घायल कर दिया था। घटना को अंजाम देकर बदमाश चेनपुलिंग कर फरार हो गये। छपरा पहुंचने यात्रियों ने रेल पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद छपरा रेल पुलिस ने यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मुकदमा दर्ज किया। घटना की सूचना पर एसपी श्रीपर्णा गांगुली, एएसपी विजय पाल सिंह सहित कई थानों व जीआरपी के सीओ उमाशंकर सिंह, इंस्पेक्टर रामकिसुन मिश्रा पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना के दूसरे दिन रविवार की देर शाम जीआरपी के आईजी विजय प्रकाश भी घटना स्थल पर पहुंचे और विभिन्न लोगों से पूछताछ करने के बाद अधीनस्थों जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। इस बाबब जीआरपी के सीओ उमाशंकर सिंह ने बताया कि करीब आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए जीआरपी थाने बुलाया गया है। मामले का पर्दाफाश शीघ्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें