फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण की भावना होगी तो विवाद कम होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शुक्रवार को सदर तहसील में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम राजमणि ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को विधि का ज्ञान हो, इसीलिए इस तरह के साक्षरता शिविर का आयोजन हो रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग सुलह समझौते के आधार पर मुकदमों का निस्तारण हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब लोगों में समर्पण की भावना होगी तो विवाद कम होंगे। जरूरी है कि अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया जाए कि छोटी-छोटी बातों पर विवाद न करें। कहीं विवाद की स्थिति पैदा हो तो सुलह समझौता कर मामला हल करा लें। यह कोशिश की जाए कि लोक अदालतों में अधिक से अधिक मामलों को निपटाकर मुकदमों के बोझ को कम किया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय ने कहा कि जन सामान्य को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने में विधिक साक्षरता शिविरों की अहम भूमिका है। हम सब आम जनता को जागरूक करें और सेवा भावना के साथ लोगों को विधि व कानूनों की जानकारी दें। विधिक साक्षरता शिविर को अजय तिवारी, रमाशंकर मिश्र, जेपी सिंह आदि ने सम्बोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें