फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिकी से उचक्कों ने दो लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। बाजार स्थित एसबीआई फ्रेंचाइजी संचालक की बाइक की डिकी तोड़ कर सोमवार को दोपहर उचक्कों ने दो लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। लेकिन उचक्कों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

ननौरा निवासी दीनानाथ चौधरी की सिसवारकला चट्टी पर एसबीआई बैंक की फ्रेंचाइजी है। सोमवार को उन्होंने नगरा स्थित स्टेट बैंक की शाखा से दो लाख रुपया निकाला। रुपया निकालने के बाद वह रसड़ा मार्ग पर रोशन शाह की मजार के सामने अपनी बाइक खड़ा करके कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान पर गए। इसी बीच उचक्कों ने बाइक की डिकी तोड़ कर उसमें रखे दो लाख रुपये उड़ा दिए। संचालक जब बाइक के पास पहुंचे तो डिकी टूटी थी और उसमें रखे दो लाख रुपए नदारद थे। रकम गायब देख संचालक के होश उड़ गए। शोर शराबे पर आसपास के लोग भी जुट गए। भुक्तभोगी ने रकम गायब होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुुआयना किया और उचक्कों की तलाश में दौड़भाग की। लेकिन उचक्कों का पता नहीं चल का। देर रात तक पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया था। मालूम हो कि इसके पूर्व भी 2015 में उचक्कों ने डिकी से 5 लाख रुपए उड़ा दिए थे। जिसका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें