भरौली। कोरंटाडीह पुलिस चौकी क्षेत्र के डाकबंगले के समीप एनएच-31 के किनारे श्रीराम, सीता व हनुमान की मूर्तियां शनिवार की सुबह पड़ी मिलीं। इन मूर्तियों को गाजीपुर जिले के ग्राम चकिया निवासी अखिलेश कुमार पांडेय ने देखी और मुकामी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मूर्तियों को कब्जे में लेकर थाने लाई।
मालूम हो कि गाजीपुर जिले के ग्राम चकिया निवासी अखिलेश कुमार पांडेय अपने निजी वाहन से बिहार अपनी बेटी को लाने जा रहे थे तभी सड़क के किनारे जहां श्रीराम, जानकी व हनुमान की मूर्तियां देखी। सूचना मिलते ही कोरंटाडीह चौकी इंचार्ज उमाशंकर त्रिपाठी तत्काल मौके पर पहुंच गए और मूर्तियों को लेकर चौकी पर आए। मूर्तियों पर पीतल की पालिस लगी है, लेकिन नीचे काला दिख रहा है। संभावना जताई जा रही है कि मूर्तियां अष्टधातु की होंगी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच के बाद ही धातु का पता चल पाएगा।