फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती इलाके के मार्गों पर अपराधियों का बोलबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरहीं और बैरिया थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में लूट, छिनैती आदि की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे आसपास के गांवों में दहशत है। हालांकि कई मामलों में तहरीर नहीं मिलने के कारण पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि शनिवार को देर शाम हुई नरहीं थाना क्षेत्र में लूट की घटना को दबाने का प्रयास किया गया। इन घटनाओं के चलते 100 नंबर तथा थाना पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं। इस बाबत सरयां के पूर्व प्रधान तथा पूर्व जिपं सदस्य कुबेर तिवारी ने डीजीपी को शिकायती पत्र भेजकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जून महीने के शुरुआती सप्ताह में कोरंटाडीह डाकबंगला के पास बक्सर के चीनी कारोबारी केदार गुप्ता से तीन लाख की लूट हुई, हालांकि कारोबारी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। इसके चार-पांच दिन बाद ही कुंडेसर के एक सीमेंट कारोबारी को अपराधियों ने लूटने का प्रयास किया। भरौली-रामगढ़ मार्ग पर भरौली निवासी हरेन्द्र चौधरी से अपराधियों ने 56 सौ लूट लिया। 26 जून को मुहम्मदाबाद के किराना कारोबारी पप्पू गुप्ता से चार लाख की लूट कोरंटाडीह डाकबंगला के पास ही हुई। शनिवार की रात भी उजियार गांव निवासी प्रभाकर से हथियार बंद बदमाशों ने बाइक, मोबाइल तथा कुछ पैसे लूट लिया। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में थाना पुलिस तथा 100 नंबर की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैैं।
बिहार-उत्तर प्रदेश की सीमा भरौली जहां विभिन्न तरह के तस्करी के लिए कुख्यात है, वहीं पिछले एक महीने से इस सीमावर्ती इलाके में लगातार अपराध भी होने लगे हैं। लोगों के अनुसार बिहार में शराब बंदी के चलते सीमावर्ती इलाका भरौली में शाम ढलते ही बिहार के लोगों का आना-जाना तेज हो जाता है। कई तो शराब तस्करी में भी लिप्त रहते हैं। बिहार से आने वाले अधिकांश लोग सीमावर्ती इलाके के विभिन्न मार्गों के आसपास बैठकर शराब भी पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें