फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक संग दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से गुरुवार को कार्रवाई करते हुए मालगोदाम के पास से चोरी की 10 बाइक के साथ दो अंतर प्रांतीय बाइक चोरों को पकड़ कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। अभियुक्तों के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि आरोपी दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा निवासी इंशात कुमार सिंह तथा बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर जगदेवा निवासी गोविंद कुमार सिंह हैं। बताया कि कोतवाल शशि मौलि पांडेय व स्वाट टीम प्रभारी विनीत राय को सूचना मिली कि बैरिया की ओर से दो व्यक्ति अलग-अलग बाइक से बलिया की तरफ जा रहे हैं।
शहर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम मालगोदाम पर वाहनों की चेकिंग करने लगी। जहां कुछ ही देर बाद दो बाइक सवार पहुंचे। इसके बाद टीम ने दोनों को पकड़ लिया और तलाशी ली गई। आरोपी इशांत के पास से एक तमंचा और दो कारतूस मिले। अभियुक्तों ने बताया कि दोनों बाइक चोरी की हैं। जिसे वे बेचने जा रहे थे। गोविंद ने बताया कि चोरी की आठ बाइकें उसके घर पर हैं। जिसके निशानदेही पर बरामद किया गया। दोनों ने बताया कि यूपी से बाइक चुराकर वे बिहार में ले जाते हैं और बिहार से बाइक चुराकर यूपी में फर्जी नंबर प्लेट और फर्जी कागजात बनाकर 15 से 20 हजार रुपये में बेच देते हैं। गैंग का सरगना अमित बिहार का रहने वाला है। एएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें