फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार पर सिम लेना भी सुरक्षित नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/बैरिया। आधार पर सिम देने में भी दुकानदार खेल कर रहे हैं, चुपके से एक ही आधार पर एक से अधिक सिम चालू कर दे रहे हैं। इस तरह के सिम को बदमाश, चोर, लुटेरे अधिक मूल्य देकर खरीद ले रहे हैं। ऐसा ही कारनामा बैरिया कस्बा के चर्चित मनेश्वर हत्याकांड में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

जनपद में मोबाइल का सिम बेचने वाले दुकानदार एक ही आधार कार्ड पर एक से अधिक सिम गोपनीय तरीके से चालू कर कालाबाजारी करने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे सिम को अधिकांश बदमाश, चोर, लुटेरे मनमाना मूल्य देकर खरीद लेते हैं और उसका दुुरुपयोग कर फेंक देते हैं। जबकि दुकानदार इससे मोटी रकम कमाने का काम करते हैं। लेकिन ग्राहक बेवजह फंस जाता है, क्योंकि उसे घटना व दुर्घटना के मामले में कोई जानकारी तक नहीं होती है। उन्हें तब जानकारी होती है जब पुलिस सर्विलांस के माध्यम से ग्राहक के पास पहुंचती है। ऐसा ही मामला बैरिया कस्बा चर्चित मनेश्वर हत्याकांड मामले में पुलिस के सामने एक महिला के आधार कार्ड पर एक से अधिक सिम चालू करने का मामला सामने आया है। जिसमें बैरिया पुलिस ने कस्बा निवासी व सिम विक्रेता मनोज शर्मा व मनोज गुप्ता को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। अगर सिम बेचने वाले दुकानदारों के यहां छापेमारी कर कार्रवाई की जाए तो ऐसे कितने सिम चालू हालात में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें