फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती समेत विभिन्न मामलों में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास कॉलोनी समेत टकरसन बगीचे में मंगलवार की रात पुलिस ने विभिन्न घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच लोगों को दबोचा। जबकि तीन फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से हथियार व चोरी के सामान भी बरामद किए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सराक गांव निवासी रणविजय सिंह के घर 22 अक्तूबर की रात डकैती की घटना हुई थी। इसके बाद 20 दिसंबर की रात छितौनी दुर्गा मंदिर पर बदमाशों ने मंदिर को धमका कर नगदी समेत अन्य सामान उठा लिया था। 25 दिसंबर को रामपुर निवासी सुनील सिंह के घर डकैती का प्रयास हुआ था। इस सभी मामलों में पकड़े गए बदमाशों की तलाश थी और इसके लिए बलिया सदर कोतवाली, स्वॉट टीम व बांसडीह रोड पुलिस की टीम लगी थी। मंगलवार को मुखबिर से थानाध्यक्ष सतेंद्र राय को सूचना मिली कि टकरसन बगीचे के पास बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूूचना पर पुलिस ने दबिश देकर पांच बदमाशों को पकड़ लिया। हालांकि इस बीच तीन बदमाश अंधेरे का फायद उठाते हुए भाग निकले।
पकड़े गए बदमाशों में बिहार प्रांत के बक्सर जिले के उडिय़ागंज निवासी हरेंद्र नट, अरियांव निवासी सुरेंद्र, राजेश व करिया नट व सहियार निवासी लहसन नट हैं। इनके पास पुलिस ने 12 बोर से एक कट्टा, दो कारतूस, सोने-चांदी के जेवरात व 27 सौ नगदी बरामद किया। पुलिस की मानें तो सहियार निवासी इस्लाम नट, छतनवार निवासी करिया यादव व अरियांव निवासी छोटा मन्नू फरार हुआ है जिसे जल्द पकडने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें