फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा छोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के खारी गांव में छठ घाट पर पटाखा छोड़ने के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे में दो महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सात घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खारी गांव में मंगलवार की शाम छठ पूजन के समय घाट पर पूजा पर बैठी महिलाओं के पास कुछ लड़के पटाखा छोड़ रहे थे। कुछ लोगों ने लड़कों को महिलाओं के पास पटाखा छोड़ने से मना किया। इस बात को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। लोगों ने किसी तरह मामले को समझा बुझाकर शांत करा दिया। बुधवार की सुबह घाट से घर लौटते समय दोनों पक्ष पुन: आमने सामने आ गये और दोनो तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। जिससे एक पक्ष के (22) वर्षीय टोनी तिवारी व भोला तिवारी पुत्रगण मान्धाता तिवारी, 60 वर्षीय मान्धाता तिवारी पुत्र नंदकिशोर तिवारी, 20 वर्षीय गोलू तिवारी पुत्र मुन्ना तिवारी तथा दूसरे पक्ष के 40 वर्षीय मालती देवी पत्नी विरेंद्र यादव, 38 वर्षीय शिवपरसन यादव व 42 वर्षीय रामनारायण यादव पुत्रगण मंगल यादव, गंभीर रुप से घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें