फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला काउंसलर की मौत की जांच कर रही कोतवाली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला महिला अस्पताल में संविदा पर तैनात महिला कर्मी अर्चना द्विवेदी की मौत के मामले में पुलिस को परिवार के लोगों ने तहरीर देकर जांच कराने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय महिला काउंसलर के पद पर तैनात संविदा कर्मी अर्चना द्विवेदी की मौत छह फरवरी को नए अस्पताल के चौथे मंजिल पर लगे रोशनदान से गिरकर हो गई थी। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही। इसी बीच मृतका के पति अनिल चौबे ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच करने की मांग की है। जिसमें कहा गया है कि यह हादसा है या हत्या का मामला। इसकी जांच कराई जाय। साथ भवन का निर्माण करने वाले पर भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। जिसपर शहर कोतवाल शशिमौलि ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच की कार्रवाई शुरू कर दिया है। कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने बताया कि इस प्रकरण की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें