फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार की लूट की घटना निकला फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड(बलिया)। बैंक से रुपये निकाल घर जा रहे युवक से 45 हजार लूट लिए जाने का मामला फर्जी निकला। यह खुलासा पुलिस द्वारा युवक से कड़ाई से पूछताछ और मामले की छानबीन के दौरान हुआ।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के अखोप ग्राम निवासी तौसिफ यूनियन बैंक आफ इंडिया के एटीएम से दो बार में दो एटीएम से 45 हजार रुपये निकाले। रुपये लेकर जब वह घर जाने लगा तो ठग गिरोह के चंगुल में फंस गया। ठगों ने तौसिफ को झांसा देकर कई गुना नोट करने के लालच में उसे सादे कागज की गड्डी थमाकर 45 हजार ऐंठ लिए। उधर जब तौसिफ गिनने के लिए गड्डी निकाला तो कागज का टुकड़ा देखकर दंग रह गया और उसे ठगी का एहसास हुआ। ठगी से बचने के लिए तौसिफ ने 45 हजार रुपए लूट लिए जाने की मनगढ़ंत कहानी पुलिस को सुनाई । पुलिस के दबाव में तौसिफ सिर्फ टूट गया और उसने सब कुछ आप बीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें