फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शातिर वाहन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। कोटवारी मोड़ पर गुरुवार की रात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चेकिंग के दौरान उस समय भारी सफलता मिली जब पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा। इन चोरों के पास से विभिन्न जगहों से चुराई गई चार बाइक को भी बरामद किया।
विज्ञापन

पकड़े गये युवक चितबड़ागांव थाना के नगपुरा निवासी अजय साहनी और नरहीं थाना के सोहांव निवासी मुकेश कुमार के कब्जे से एक बाइक बरामद की गई, जो नगर के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से 18 अप्रैल 2017 को चुराई गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर थाना चितबड़ागांव के नगहरा निवासी उसके सहयोगी जवाहर लाल के घर से सुल्तानीपुर से चोरी की गई मोटर साइकिल को बरामद किया गया। एक और बाइक 28 जनवरी 2016 को श्रीनाथ बाबा परिसर से चुराई गई। सफेद रंग की बाइक को बरामद किया गया। एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद की गई। कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि पकड़े गये युवकों का संगठित गिरोह है। चितबड़ागांव के नगपुरा निवासी लड्डू उर्फ जवाहरलाल गोड़ इसी गांव के विमलेश सिंह कोतवाली क्षेत्र के ओनाई निवासी मल्लू उर्फ राजकुमार यादव, छिब्बी निवासी आनंद सिंह एवं बिहार बक्सर के उपेंद्र चौहान हैं। यह सब रसड़ा क्षेत्र से सात मोटरसाइकिल चुराई है। जो बक्सर में किसी उपेंद्र नाम के व्यक्ति को बेची है। उपरोक्त गैंग का एक सदस्य गड़वार थाना क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी रुदल नट, 12 जुलाई 2018 को थाना पकड़ी में चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पकड़े गये अभियुक्तों एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध जनपद के कई थानों में चोरी और लूट के मुकदमे दर्ज हैं। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें