फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मामलों में आधा दर्जन मुकदमा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले चौबीस घंटे के दौरान अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की। सुखपुरा पुलिस ने बुधवार की शाम को मारपीट करने के मामले में करनई निवासी दो आरोपितों को गिरफ़्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार करनई गांव में स्थित मोबाइल टावर के कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गंाव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की और धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर करनई निवासी रजनीश तिवारी उर्फ सरल तिवारी व अनिल शुक्ला गिरफ्तार कर लिया।

गड़वार पुलिस ने भी राजकीय नलकूप का ताला तोड़कर मोटर चोरी होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भीमपुरा पुलिस ने भी फरदहा पूर गांव में तंत्र विद्या का झांसा देकर जेवर आदि गायब करने के मामले में शीला गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


रसड़ा पुलिस ने माइक्रो फाइनेंस के मैनेजर शशिभूषण सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इलाहाबाद निवासी राहुल दुबे पुत्र जगदीश नारायण दुबे ने तहरीर दी थी कि समूह की गरीब महिलाओं का पैसा धोखाधड़ी व जालसाजी कर प्रबंधक ने लिया और मांगने पर पैसा देने से इंकार कर रहे हैं।

पकड़ी पुलिस ने देवघर निवासी मनोज खरवार के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। उधर, बांसडीह पुलिस ने भी कैथवली गांव निवासी राकेश सिंह उर्फ बब्लू पुत्र फतेह बहादुर सिंह व अंजनी सिंह पुत्र घुरबारी सिंह के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर में बारात में हुई मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
बलिया। फेफना पुलिस ने गाजीपुर के चंदन शहीद गांव निवासी मो. आजाद समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। फेफना थाना क्षेत्र के एकौनी गांव निवासिनी नजमा खातून ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्री की शादी के बाद से ही उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरु कर दिया। काफी प्रयास के बावजूद ससुरालीजन उसे अपने यहां ले जाने से आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें