बलिया। एक शिक्षक ने शिष्या से करीब एक साल से दुष्कर्म करता रहा। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने सदर कोतवाली में शिक्षक के विरुद्घ तहरीर दी है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जबकि आरोपी भागा हुआ है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक पुलिस कर्मचारी जो कि वाराणसी में तैनात हैं का परिवार यही पर रहता है। कक्षा ग्यारह में पढ़ने वाली उनकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक अपने झांसे में लेकर तथा डरवा धमका कर एक साल से दुष्कर्म करता रहा। मामला प्रकाश में आने पर मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक सदर कोतवाली क्षेत्र के जिला महिला जिला चिकित्सालय निवासी आनंद मोहन सिंह के विरुद्ध पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, आरोपी घर छोड़कर भागा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।