फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद ने भाई ने भाई को मारी गोली, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। बलिया थाना क्षेत्र के किशुनीपुर गांव में जमीन के विवाद में युवक ने अपने ही सगे भाई पर गोली चला दी। हालांकि संयोग बढ़िया रहा कि गोली भाई को नहीं लगी और बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

किशुनीपुर गांव में जमीन के लिए परिवार में विवाद चल रहा था। इसबीच मंगलवार की दोपहर दोनों सगे भाइयों में पहले कहासुनी हुई। फिर एक भाई ने गुस्से में आपा खो बैठा और दूसरे पर गोली चला दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बंदूक से निकली गोली बीच बचाव में संयोग बस ईंट की दीवार पर जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में भगदड़ की स्थिति मच गई। किसी ने सूचना पुलिस को दें दी, गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। अरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस संबंध में सीओ त्रयंबक नाथ दूबे ने बताया कि गोली चलने की सूचना है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें