फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानदारों को घायल कर मोबाइल और नकदी ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव के समीप बुधवार की रात घर जा रहे दो दुकानदारों को घायल कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गए। दुकानदार जख्मी हालत में गांव पहुंचे और आपबीती सुनाई । गांववालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाशने की कोशिश की लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जनऊपुर गांव निवासी अच्छेलाल गुप्ता और राजेंद्र गुप्ता के किराना और जलपान की दुकान थाना क्षेत्र के बंगला चट्टी पर संचालित है। रोज की तरह दोनों दुकान बंद कर बुधवार की रात आठ बजे घर जा रहे थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने निहालपुर के पास रोककर अच्छेलाल गुप्ता से मोबाइल और बिक्री के पांच हजार रूपये तथा राजेंद्र गुप्ता से चार सौ रूपये छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें राड से पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष गड़वार और चौकी प्रभारी ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पीड़ितों ने घटना की सूचना लिखित रूप से पुलिस को दी है। खबर लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें