बलिया। कोतवाली क्षेत्र के जापलिनगंज निवासी गौरव पाठक के साथ मारपीट मामले के आरोपियों में कुंवर सिंह चौराहा निवासी भानू दूबे तथा खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिड़सर निवासी अनूपम उपाध्याय व उसका भाई अनुराग उपाध्याय ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया। तीनों आरापी फरार चल रहे थे। जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी शिवेश केसरी पहले ही आत्मसमर्पण कर चुका है। शेष पांच आरोपी भी अब भी फरार चल रहे है।
मालूम हो कि कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने 26 अक्तृूबर की रात डुग्गी पिटवाकर मारपीट के मामले में फरार चल रहे शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी सुजीत तिवारी उर्फ पिंटू, लिटिल तिवारी उर्फ अजीत, बब्लू तिवारी उर्फ विनय, कुंवर सिंह चौराहा निवासी भानू दूबे तथा खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिड़सर तथा वर्तमान पता आवास विकास कालोनी निवासी अनूपम उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय,आवास विकास कालोनी निवासी शिवेश केसरी, जापलिनगंज बालेश्वर मंदिर के पीछे निवासी अभिजीत यादव, हल्दी थाना क्षेत्र के राजपुर तथा वर्तमान पता आवास विकास कालोनी निवासी सचिन यादव के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था।
इसमें से फरार चल रहे आरोपी शिवेश केसरी ने सीजेएम कोर्ट में एक नवंबर 2017 को आत्मसमर्पण कर दिया था। जबकि तीन आरोपी कुंवर सिंह चौराहा निवासी भानू दूबे तथा खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिड़सर निवासी अनूपम उपाध्याय व उसका भाई अनुराग उपाध्याय ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। जिन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया।