फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहा इनामिया बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/बांसडीह। कोतवाली पुलिस ने सारंगपुर के पास से शुक्रवार की सुबह फरार चल रहे इनानिया बदमाश लालजी यादव को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। आरोपी के पास से असलहा भी बरामद किया गया। आरोपी बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी है। जिसने 2015 में देवडीह निवासी राजदेव सिंह उर्फ करिया सिंह की हत्या की थी।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के देवडीह गांव निवासी राजदेव सिंह उर्फ करिया सिंह को 23 अप्रैल 2015 को बाइक सवार बदमाशों ने टंडवा मोड़ पर गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की जांच में पांच लोगों का नाम प्रकाश में आया था। जिसमें एक नाम गलत पाया गया। जबकि मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन निवासी धिमल उर्फ सिंटू गिरी, बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के संतोष यादव , बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मझोसखुर्द निवासी अरविंद वर्मा तथा बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी लालजी यादव आरोपी पाए गए। इसमें लालजी को छोड़कर तीन आरोपियों ने कोर्ट में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली। लेकिन लालजी उसी समय से फरार चल रहा था। जिस पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार रुपया ईनाम घोषित किया था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने काफी हाथ-पाव मारा। लेकिन आरोपी को पकड़ने में सफल नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने इसके विरूद्घ कुर्की की कार्रवाई तथा चार्जशीट भी लगाकर भेज चुकी है। बावजूद आरोपी अपने आपको आत्मसमर्पण नहीं किया। बल्कि फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने पुन: क्षेत्राधिकारी बांसडीह अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व टीम गठित किया था। शुक्रवार की सुबह मुखबीर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजय त्रिपाठी हमराहियों के साथ बताए स्थान पर पहुंच गए, जहां टिकुलिया बंधा होते हुए सारंगपुर की ओर ईनामियां बदमाश आ रहा था। तभी सामने पुलिस को अपनी ओर आते देख तमंचा से फायरिंग करते हुए भागने लगा। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर धर-दबोचा और तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोका बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें