थाना क्षेत्र के कोदई गांव में शनिवार की शाम खेत में ट्रैक्टर द्वारा रोटावेटर से जुताई करते समय 12 वर्षीय बालक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोदई गांव में शनिवार की शाम खेत में ट्रेक्टर रोटा से जुताई कर रहा था। इस दौरान हीरामन राजभर 12 पुत्र राधे राजभर ट्रैक्टर पर बैठा था वह नीचे गिर गया और रोटा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी त्रयंबक नाथ दूबे, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बढ़ाया एवं हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।