फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। करीब दो वर्ष पहले बांसडीह रोड के टकरसन गांव में कन्हैया लाल व जनक लाल मिश्रा की जमीन को बिहार प्रांत के बक्सर जिले से फर्जी पावर आफ एटार्मी के जरिये जमीन हड़पने के मुख्य आरोपी टकरसन गांव निवासी रामनारायण यादव को शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना के टकरसन गांव निवासी कन्हैया लाल व जनक लाल मिश्रा जो आसाम में रहते है और बीच-बीच में आकर अपनी पैतृक संपत्ति की देखभाल करते रहते है। इधर, गांव का रामनारायण यादव ने बिहार प्रांत के बक्सर जिले से फर्जी पावर ऑफ एटार्मी तैयार करके अपने नाम से जमीन कर लिया और उस जमीन को पुन: अपने पुत्र बरमेश्वर यादव तथा अपने रिश्तेदार देवनारायण यादव के नाम से कबाला कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित गांव आकर कागज की जांच पड़ताल किया और पुलिस के आला अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट से फौजदारी के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें