फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयाछपरा में छापेमारी कर 90 लीटर कच्ची शराब के साथ दो को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/दयाछपरा। दयाछपरा में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बैरिया पुलिस ने 22 दिनों के अंदर शनिवार को आठवीं बार छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस दौरान पांच क्विंटल लहन व शराब बनाने वाले उपकरणों को नष्ट किए गए।
विज्ञापन

22 दिनों में आठवीं बार की गई छापेमारी में पुलिस ने 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद और मौके पर मिले लहन व उपकरण को नष्ट किया। पुलिस ने मौके से दयाछपरा निवासी बचकन पासवान व राजेश पासवान गिरफ्तार चालान कर दिया। कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार हो रही दबिश की कार्रवाई से शराब बनाने व बेचने वालोें में हड़कंप मचा हुआ है। दूसरी ओर सालों से दया छपरा में फल फूल रहे अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाना अभी भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। छापेमारी में बैरिया प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद्र तिवारी के अलावा हेड कांस्टेबल संजय सिंह, रजनीश सिंह, राम प्रताप यादव, आदर्श कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें