फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सिहांचवर के फेफना थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मस्जिद मोड़ पर शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार बहादुरपुर निवासी शाहबान अंसारी (55) की मौत हो गई। बताया जाता है कि शाहबाज सब्जी बेचकर घर जा रहे थे। इसी बीच तेज गति के ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। घायल अवस्था में जिला अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, नरही राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गोविदपुर भरौली के पास शुक्रवार की रात करीब आठ बजे कमांडर की चपेट में आने से बाइक सवार अवनीश कुमार उर्फ छोटक गोंड (32) निवासी लक्ष्मणपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। युवक अपनी बहन के यहां कोटवा नारायणपुर गया हुआ था। वहां से लौटते समय भरौली के पास कमांडर जीप की चपेट में बाइक सहित आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने इसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें