फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती चट्टी पर आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी शक्ति तिवारी (32) शुक्रवार देर रात हनुमानगंज से अपने घर जा रहे थे। वहीं जीरा बस्ती निवासी गोलू तिवारी जिला मुख्यालय से अपने घर वापस आ रहे थे। अचानक जीरा बस्ती दूध डेयरी फार्म के पास दोनों की मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर दूरदराज से भी लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एंबुलेंस बुलाई और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने जगदीशपुर निवासी शक्ति तिवारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोलू तिवारी की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें