फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी व उसके परिजनों समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। प्रेमी व उसके परिजनों द्वारा ठुकराए जाने के बाद चार माह की गर्भवती युवती ने प्रेमी तथा उसके परिजनों व रिश्तेदारों के विरूद्ध थाने में तहरीर दिया है। पुलिस ने प्रेमी सहित छह लोगों के विरुद्ध धारा 498 ए, 323, 504, 506 तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती का प्रेम बगल के ही गांव निवासी एक युवक के साथ पिछले तीन सालों से चल रहा था। बात जब आगे बढ़ी तो थाने में दोनों पक्षो के बीच एक लिखित समझौता भी हुआ। जिसमें प्रेमी ने प्रेमिका को पत्नी के रुप में स्वीकार कर लिया। बीते वर्ष दोनों बलिया तथा बाद में दिल्ली चले गए। इसी बीच प्रेमिका जब गर्भवती होने की बात प्रेमी को बताई तो नवंबर माह में प्रेमी, प्रेमिका को दिल्ली में छोड़कर अकेला घर वापस लौट आया। प्रेमिका किसी तरह मकान मालिक आदि से किराए की व्यवस्था कर वापस जब घर लौटी तो प्रेमी के घर वालों ने उसे प्रताड़ित करते हुए घर से बाहर निकाल दिया।
हालांकि पहली बार जब मामला थाने पहुंचा था तो पंचायत के दौरान प्रेमिका ने अपने पिता के घर जाने से इंकार करते हुए प्रेमी के घर चली गई थी। इस लिए अब वह पिता के घर भी नहीं जा रही है। प्रेमिका किसी तरह इधर-उधर रिश्तेदारों के यहां शरण लेकर रह रही है। इसी बीच मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद उनके निर्देश पर रेवती एसओ राकेश सिंह ने प्रेमी उसके माता, पिता, बहन और बहनोई के विरुद्ध डीपी एक्ट व प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें