फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से चोरी नहीं कर पाया चोर, बगल के दुकान से हजारों का सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के करनई चट्टी पर स्थित पूर्वांचल बैंक करनई में मंगलवार की रात चोरों ने बैंक का दरवाजा तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। लेकिन बैंक के बगल में स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चांदी के सिक्के व नगदी चोर चुरा ले गये। इसकी सूचना शाखा प्रबंधक व दुकानदार ने थाने पर दी। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, करनई स्थित पूर्वांचल बैंक के शाखा के मेन गेट का ताला तोड़कर दिए। सीसीटीवी का तार भी नोच दिया है। बैंक की आलमारी भी तोड़ दी। उधर दूसरी ओर बैंक से कुछ दूरी पर बृजेश कुमार राय की निर्माण सामग्री की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा दस-दस के नोट की कई गड्डी व सात चांदी के सिक्के चुरा लिये। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष परमानंद द्विवेदी व फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें