फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फकीर की वेश में आए पांच ठगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को किया सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के गांगकिशोर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर गांव में फकीर की वेश में घूम रहे हैं पांच लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गांगकिशोर में लगभग दो महीने पहले राजेश पासवान के घर कुछ लोग फकीर के वेश में आये थे और उनकी पत्नी को सोने के गहने को डबल करने को कहकर लाने के लिये कहा। महिला ने सोने के गहने घर में से लाकर दे दिया था। जिसके बाद महिला को फिर से घर में से एक गिलास पानी लेन के लिये भेज, वहां से लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गए थे। काफी लोगों द्वारा खोजा गया, लेकिन फकीरों का पता नहीं चल सका था। बृहस्पतिवार की सुबह कुछ फकीर के वेश में फिर से गांगकिशोर गांव में प्रवेश किए थे। किसी ने महिला को जानकारी दी कि आज गांव में कुछ फकीर आये हैं। राजेश राम की पत्नी वहां गयी तो उसमें से एक को पहचान लिया। फिर शोर मचाना शुरू कर दी तभी फकीर के वेश में आये हुए युवक भागने लगे। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन लोगों को दौड़ा कर पकड़ लिया। किसी ने इसकी सूचना 100 नम्बर पुलिस को दी। मौके पर 100 नंबर पुलिस पहुंच पकड़े गए ठगों को थाने ले आई तथा महिला के द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें