फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का मुकदमा दर्ज, दो हिरासत में क

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती (बलिया)। बीते एक अगस्त की देर शाम गैंगरेप की शिकार एक गांव की किशोरी ने रविवार की सुबह अपने माता पिता के साथ थाने में गांव के पांच लड़कों के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में एक अगस्त की शाम आठ बजे किशोरी खेत की तरफ जा रही थी। इसी बीच गांव के ही पांच युवक किशोरी को जबरन एक झोपड़ी में उठा ले गए तथा गैंगरेप किया। आरोपियों ने इस घटना की मोबाइल से फोटो लेने के अलावा वीडीओ भी बना लिया तथा पीड़िता को मुंह खोलने पर हत्या करने की धमकी दी। भयवश किशोरी ने मामले को किसी से नहीं बताया। इस बीच एक आरोपी ने बीते शनिवार की शाम किशोरी को गलत नीयत से बुलाया। जब लड़की ने आने से इंकार किया तो पूर्व में बनायी गयी वीडीओ को फेसबुक पर डालने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को पूर्व में घटित घटना की जानकारी दे दी तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर पर बलात्कार, पास्को एक्ट आदि का मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपी गोपाल और मुकेश को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें