फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल में पूर्व छात्र नेता समेत नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम में शनिवार को छात्र संघ चुनाव व मतगणना के बाद हुए बवाल में पुलिस ने मौके से जिला पंचायत सदस्य व पूर्व छात्र नेता रवि उर्फ रविंद्र यादव सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर किया। वही तीन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 20 लोगों पर नामजद तथा 500 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि शनिवार को पांच पदों के लिए महाविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया था। लेकिन सायं काल मतगणना के दौरान जीत का दावा करते हुए प्रत्याशी समर्थक महाविद्यालय गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से अंदर जाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। जिन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा अंदर जाने से मना कर दिया गया। बावजूद कुछ छात्र नेता पुलिस से धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस ने जब उन्हें हटाने का प्रयास किया तो पुलिस पर ईट-पत्थर चलाने लगे। मतगणना स्थल पर बैठे एसडीएम राजेश कुमार यादव बाहर निकले और हालत काबू करने लगे। लेकिन छात्र पथराव करते रहे। चारों ओर से ईंट-पत्थर चलाने लगे। अंत में पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। यह सिलसिला देर शाम तक चलता सूचना पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार भी महाविद्यालय पर पहुंच गए थे। अधिकारी द्वय के पहुंचने के पूर्व पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य समेत नौ लोगों को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पुलिस रात में ही सभी छात्रनेताओं को जिला मुख्यालय पर भेज दिया।
देर रात सिकंदरपुर एसओ अनिल चंद्र तिवारी के तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य रवि उर्फ रविंद्र यादव, सोनू शर्मा, पवन यादव, संदीप वर्मा, विनोद यादव, हिमांशु यादव, अजय कुमार राम, विशाल पासवान, अरविंद यादव समेत 20 छात्रनेताओं पर नामजद तथा 500 अज्ञात पर धारा 147, 148, 186, 336, 342, 353, 506, 504 व 7-सीएल एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। हालांकि रविवार को हालात पूरी तरह से सामान्य था, बावजूद पुलिस चौकन्ना थी और महाविद्यालय पर पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें