दयाछपरा। ग्राम सभा के प्राइमरी स्कूल व जूनियर हाईस्कूल के नाम से अंकित जमीन को कूट रचना कर पट्टा कराने का प्रयास करने से क्षेत्रीय लेखपाल के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बैरिया को लिखित प्रतिवेदन देकर विद्यालय की जमीन पर विद्यालय का नाम अंकित करने तथा लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि चकबंदी के समय से ही मौजा दया छपरा के खाता संख्या 711 के आराजी न. 185 रकबा 1,23 है, जमीन नई परती प्राइमरी स्कूल व जूनियर हाईस्कूल के लिए सुरक्षित है। जिसे खतौनी में कूट रचना करते हुए विद्यालय का नाम हटा दिया गया तथा पट्टाधारियों से रुपये लेकर पट्टा काटने का प्रस्ताव दिया गया। पट्टा लेने वालों ने जब मौके पर आकर जमीन का निरिक्षण करने लगे और ग्रामीणों को इस बाबत बताया तो ग्रामीण हक्का बक्का हो गए और आनन फानन में उप जिलाधिकारी बैरिया से गुहार लगाई। यही नहीं प्राइमरी पाठ शाह पबया छपरा के खेल के मैदान को भी लेखपाल अवैध कब्जा कराने के उद्देश्य पाल बैठे हैं, जिसे ग्राम सभा के किसुन पासवान ने उपजिलाधिकारी बैरिया के यहां पैमाइश की गुहार लगाई। लेकिन आज तक पैमाइश नहीं की गई। लेखपाल के इस कृत्य से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।