फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के धनीधरा गांव के एक बाग में शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिला। पेड़ की डाल के सहारे फंदे से शव लटका था। शुक्रवार की सुबह शौच करने गए लोगों ने इस बाबत सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को उतरवाया। युवक के बड़े भाई योगेंद्र नाथ यादव ने
विज्ञापन

की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुट गई। युवक ने आत्महत्या की या किसी ने हत्या कर पेड़ पर लटका दिया। यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत का पता चल सकेगा।
थाना क्षेत्र के धनीधरा (छोटकी कुर्थिया) निवासी मृतक राजकुमार यादव (30) पुत्र अंबिका यादव की शेरवा मौजे में आटा चक्की की दुकान है। जिसका संचालन राजकुमार करता था। गुरुवार की सायं आटा चक्की पर घर से खाना लेकर गया। जहां उसने अपने साथ काम करने वाले हीरा नामक व्यक्ति से खाना निकालने की बात कहकर बाहर चला गया। लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो हीरा अपने घर चला गया। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग जब शौच करने के लिए गए तो एक पेड़ के डाल पर उसका शव रस्सी से लटकते देख शोर मचाया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह व थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया । सूत्रों की माने तो रात करीब 11 बजे मृतक के मोबाइल पर फोन आया। फोन आने के बाद वह आटा चक्की से बाहर गया। युवक के बड़े भाई योगेंद्र यादव ने दिए तहरीर में राजकुमार की आत्महत्या करने का जिक्र किया है। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि पत्नी के नहीं आने पर युवक द्वारा आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के भाई के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें