फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीगंज बाजार में एक ही रात चार दुकानों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रानीगंज बाजार में शनिवार की रात चोरों ने दो आभूषण की दुकान समेत चार दुकानों से चोरी की। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। उधर, चोरी से व्यापारियों में काफी आक्रोश है और खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रानीगंज चौक से उत्तर तरफ विनोद सोनी के रतन ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। उक्त दुकान के पिछवाड़े से दो दरवाजे तोड़ कर दुकान में अंदर जाकर चोरों ने कांउटर में रखे चांदी के गहने समेट लिए। वहीं दुकान में रखी तिजोरी में लोहे के रॉड से छेद कर उसे तोड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर तिजोरी नहीं तोड़ पाए। तिजोरी तोड़ने के लिए प्रयुक्त लोहे का रॉड मौके पर ही छोड़ कर भाग गए। इसी क्रम में चोरों ने रानीगंज बाजार में ज्ञान भारती स्कूल के छप्पर पर चढ़ कर चोरों ने एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का पीछे से दरवाजा तोड़कर उसमें लगे सीसीटीवी कैमरा, एलसीडी टीवी आदि को दीवार से उखाड़ लिया। इसके बाद चोरों ने पास ही स्थित ओम ज्वेलर्स के कांउटर में रखे करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी का जेवर चुरा लिया। इस दुकान से चोरों ने नगदी की भी चोरी की। बाजार में ही स्थित चौरसिया मेन्स वेयर (कपड़े की दुकान) के पीछे लगा ताला तोड़ कर चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात चार दुकानों में हुई चोरी की घटना के व्यापारियों में दहशत के साथ ही आक्रोश है। रानीगंज के व्यापारियों का कहना है कि बाजार के इतिहास में एक ही रात चार दुकानों में चोरी की घटना पहली बार हुई है जो पुलिस की उदासीनता का प्रमाण है। उधर, रानीगंज बाजार उद्योग व्यापार मंडल ने बैरिया पुलिस से तत्काल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने व बाजार में पुलिस गस्त लगाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में व्यापार मंडल ने पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि चोरी की घटनाओं की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें