पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र सोनाडीह गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। बाबूराम चौहान अपने जमीन में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवास का निर्माण कर रहे थे। तभी उनके विपक्षीगण राधेश्याम एवं अन्य लोगों द्वारा रोका गया तथा उनका कहना था कि अभी जमीन की पैमाइश होने के बाद ही आप इसमें निर्माण कर सकते हैं , क्योंकि यह जमीन आपकी नहीं है। इसी बात को लेकर के दोनों पक्षों में
विवाद के बाद झड़प हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगे, लेकिन संयोग ऐसा रहा कि किसी भी व्यक्ति को चोटें नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से राधेश्याम चौहान तथा दूसरे पक्ष से बाबूराम चौहान को चालान कर दिया।