फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमछे का फंदा बनाकर जवान ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया (सिकंदरपुर)। कटघरा गांव में पिता की श्राद्ध में आए एक सैनिक ने खुदकुशी कर ली। परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी चंद्रशेखर प्रसाद (40) अंबाला में तैनात था। पिता बृजनंदन वर्मा के श्राद्ध कर्म में आया था। शुक्रवार की सुबह उसने रोशनदान में गमछे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने घटना की जानकारी सिकंदरपुर एसओ को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत सीओ सिकंदरपुर विजय प्रताप यादव ने बताया कि सैनिक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका सेना अस्पताल से इलाज चल रहा था। इस दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें